एसपी के सख्त तेवर से अपराधियों में मचा हड़कम्प

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के सख्त तेवर के बाद जनपद की पुलिस में हड़कम्प मच गया। पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों पर अंकुश लगाने वाले थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द अपराधियों पर नकेल कसी जाये। इसी क्रम में दो थाना क्षेत्रों में चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नगर कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने एक शातिर अपराधी को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। वहीं इसी थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर अपराधी सहित दो अभियुक्त मनीष दीक्षित पुत्र निर्मल दीक्षित निवासी बदोसरांय ग्राम अमानियापुल को मोहल्ला ओबरी के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 100 ग्राम मारफीन बरामद की। वहीं करन पुत्र विन्द्रा प्रसाद यादव निवासी ढकौली को कब्रिस्तान गेट के सामने उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह 40 ग्राम मारफीन लेकर बेचने के लिये जा रहा था। दूसरी तरफ कोतवाली दरियाबाद पुलिस ने भी एक शातिर अभियुक्त फिरोज आलम उर्फ चुन्नू निवासी खडपीपारा थाना पटरंगा जनपद अयोध्या को 12 बोर अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने इन सभी अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!