तीन चोर गिरफ्तार

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

जैदपुर बाराबंकी। जैदपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी पिछले काफी समय से चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरख चैराहे पर पुलिस ने चोरी के धान सहित अमरीश पुत्र छेदीलाल, राजेश पुत्र दुखराम, विन्धे पुत्र तुलसीराम निवासी जरमापुर को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की है। बताते चले कि ये शातिर चोर आल्टो गाड़ी से रातों को आस पास क्षेत्र मे घूमकर बेखौफ फिल्मी अंदाज मे चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। सोमवार सुबह लगभग छः बजे जैदपुर पुलिस ने इन तीनों चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबन्ध मे थाना प्रभारी संदीप राय ने बताया कि चोरों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर किया गया है।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!