अध्यापकों को दिया गया प्रशिक्षण

मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

सिद्धौर बाराबंकी। आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका समृद्ध हस्त पुस्तिका, प्रिंट रिच मटेरियल फ्रॉम गणित किट पर आधारित दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ सोमवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी सिद्धौर आरके सिंह द्वारा किया गया। शुभारंभ अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सिद्धौर आरके सिंह ने कहा कि आधारशिला, समृद्ध हस्त पुस्तिका एवं गणित किट का प्रयोग प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा अपनी कक्षाओं में बच्चों के लिए किस प्रकार प्रयोग करना है, कक्षाएं कैसे संचालित करनी है, कक्षा कक्ष का रूपांतरण किस प्रकार करना है इस संबंध में यह प्रशिक्षण अध्यापकों को दिया जा रहा है। मिशन प्रेरणा के अंतर्गत कक्षा कक्ष का रूपांतरण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इसका क्रियान्वयन हमें प्रत्येक प्राथमिक विद्यालयों में सुनिश्चित करना है। इस मौके पर ए आर पी आदर्श कुमार पांडे, दिलीप वर्मा ,साहब शरण, पवन यादव वरिष्ठ अध्यापक राघवेंद्र मिश्रा,वी पी सिंह, लालता प्रसाद, अभिषेक नाग, शिवम शर्मा, सत्येंद्र सिंह चैहान ,उमेश चंद्र वर्मा ,रमेश निगम ,अमित सिंह, मयंक गुप्ता, पूजयेंद्र शुक्ला, अमिता रस्तोगी, अभय सिंह सहित समस्त प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

मोहम्मद  अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

 

Don`t copy text!