हैदरगढ़ बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक बैठक ब्लॉक परिसर स्थित शिव मंदिर पर ब्लॉक अध्यक्ष महादेव यादव की अध्यक्षता एवं ब्लॉक महामंत्री अनंत कुमार सिंह के संचालन में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष महादेव यादव ने हैदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुत्ता काटने के इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है जिन्हें तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराये जाने, गांव में कीचड़ से पटी नालियों की साफ कराये जाने, ग्रामीण उपभोक्ताओं के गलत आये बिजली बिलो की जांच करा कर सही करा कर जमा कराए जाने की मांग की गई। बैठक को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने 17 फरवरी को जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के अध्यक्षता में होने वाली महापंचायत में सभी ग्राम अध्यक्षों से ट्राली ट्रैक्टर सहित हजारों की संख्या में किसानों के साथ पहुंचने की अपील की गई। बैठक में तहसील महामंत्री माशूक खान, ब्लॉक महामंत्री अनंत कुमार सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, ब्लॉक संगठन मंत्री इरशाद अली, बृजेश कुमार यादव, मोहम्मद आदिल खान, मालती सिंह, कुंवर हेमराज,बहादुर रावत, अर्जुन रावत, लीलावती सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

