कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पठन पाठन शुरू
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456
मसौली बाराबंकी। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं करीब 11 माह बाद 10 फरवरी से शुरू हुई। जूनियर वर्ग के संचालित कक्षो में सप्ताह में प्रत्येक दो दिन लगने वाली कक्षाओं में वुधवार को कक्षा 8 के छात्रों की कक्षाएं संचालित हुई पहले दिन 30 से 35 फीसदी छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई। जिन्हें कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पठन पाठन शुरू किया गया। क्षेत्र में 46 जूनियर हाईस्कूल हैं। इनमें 5463 पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष पहले दिन कक्षा 8 के कुल पंजीकृत 1727 बच्चो में 594 बच्चे उपस्थित हुए। कम्पोजिट विद्यालय करपिया में कक्षा 8 में पंजीकृत 5 बच्चो में 18 बच्चे व कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवला करसंडा में 54 में 16 छात्राओ ने पहले दिन पढ़ाई की। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय करपिया में पंजीकृत 100 छात्राओं में प्रथम दिन 5 छात्राएं विद्यालय में उपस्थित हुई। खण्ड शिक्षा अधिकारी उदयमणि पटेल ने आधा दर्जन से अधिक विद्यालय में शिक्षण कार्य का जायजा लिया। बताते चले कि पिछले साल कोरोना संक्रमण फैलने के बाद मार्च में ही स्कूलों को बंद कर दिया गया था। केवल बोर्ड की परीक्षाएं कराई गई थी। जब से लगातार स्कूल बंद चल रहे हैं। इस दौरान आनलाइन कक्षाएं शुरू की गई थी। पिछले साल दो नवंबर को बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए कक्षा दस और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूलों को खोला गया था। स्कूल खोलने की घोषणा के बाद बच्चों के लिए आने की बाध्यता नहीं है। इसके बाद 15 नवंबर को महाविद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू हुआ। वुधवार को सभी शिक्षक समय से पहले स्कूल पहुंच गए थे। सभी कक्षाओं को सैनिटाइज किया गया। स्कूल के गेट पर इस बात की जांच की गई कि प्रत्येक छात्र ने मास्क पहना है या नहीं। इसके अलावा हाथ सैनिटाइज कराने के साथ उनकी स्क्रिनिंग जांच की गई। सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक कक्षाएं चली। दिन में बच्चों के लिए मीड-डे मिल भी दिया गया।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

