हरदोई।लगभग तीन सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र के औहदपुर गांव में मामूली विवाद के चलते एक युवक को लाठी डंडो व लोहे की रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया गया था।जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी थी।इस घटना में भाई की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।पुलिस ने शुक्रवार को घटना के प्रकाश में आये दो अन्य आरोपियों तथा घटना के नामजद 6 आरोपियों में तीन लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
बीती 02 फरबरी की शाम थाना क्षेत्र के औहदपुर गांव निवासी कम्मू पुत्र सुखराम को मामूली विवाद के चलते लाठी डंडो व लोहे की रॉड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।घायल कम्मू की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी थी।इस घटना में मृतक के भाई शिवसिंह की तहरीर पर मिरगांवा गांव निवासी आधा दर्जन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित 34/148/323/504/506/304आईपीसी के धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। हरपालपुर पुलिस ने घटना में नामजद आरोपी मान सिंह पुत्र सकटे,राम प्रकाश पुत्र गुलजारी व छंगेलाल कश्यप पुत्र मैकूलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।पुलिस ने घटना में नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के उपरांत इस घटना में प्रकाश में आये धनधारी पुत्र विश्राम व नत्थूलाल पुत्र छेदालाल निवासी मिरगांवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।बुधवार को इस घटना के प्रकाश में आये रक्षपाल पुत्र जग्गू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के सभी नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।शीघ्र ही सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Related Posts

