पुलिस ने अन्तर्जनपदीय 04 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 06 अदद मोटर साइकिल व सोने-चांदी के जेवरात बरामद।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अन्तर्जनपदीय 04 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 06 अदद मोटर साइकिल व सोने-चांदी के जेवरात बरामद।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा चोरों/लुटेरों के विरूद्ध चलाए गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आर0एस0गौतम के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री सीमा यादव के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर की संयुक्त टीम द्वारा दिनाँक 26.02.2021 को मुखबिर की सूचना पर 04 अभियुक्तों 1- इरशाद पुत्र अब्बास अली निवासी बड़ेला नरायनपुर थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी 2- सुनील कुमार रावत पुत्र राम चन्द्र निवासी तुलसीपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी 3- रिंकू रावत पुत्र छंगा रावत निवासी भवनियापुर थाना रामसनेहीघाट जनपद बराबंकी को पल्हरी अण्डर पास से एवं 4- आशीष सिंह उर्फ शिवम पुत्र महेंद्र सिंह निवासी दौलतपुर थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी को आलापुर चौराहा थाना कोतवाली नगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के पास से चोरी की कुल 06 अदद मोटसाइकिल व सोने-चांदी के जेवरात बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0स0-230/2021 धारा 41/411/419/420/467/468/471भादवि व मु0अ0स0 234/2021 धारा 41/411भादवि पंजीकृत किया गया ।
विशेष/पूछताछ का विवरण –
अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर बताया गया कि करीब 10 दिन पहले हम लोगों ने पल्हरी चौराहे के बगल एक बन्द घर में ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व पैसा चोरी किया था । कड़ाई से पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि हम लोगों ने विभिन्न जगहों से कुछ मोटर साइकिलें भी चोरी किया है, जिसे बन्द पड़ी सुगर मील मझपुरवा खण्डर के एक कमरे में रखा है । पुलिस टीम द्वारा 04 अदद मोटर साइकिलों को बरामद किया गया है । अभियुक्तगण ने गाड़ी चोरी करने के बारे में बताया कि हम लोग भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मोटर साइकिलों में मास्टर चाभी लगाकर अनलॉक कर देते है और स्टार्ट कर गाड़ी लेकर भाग जाते है । बरामद मोटर साइकिलों के वास्तविक रजिस्ट्रेशन नम्बरों को बदलकर गलत नम्बर प्लेट लगा देते है तथा ग्राहक मिलने पर 10-15 हजार में बेच देते है । हम लोग बन्द घरों की रेकी करते है और ताला तोड़कर जेवरात एवं नकदी चुरा लेते है । अभियुक्तगण जनपद लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या व आस-पास के जनपदों में बन्द घरों में चोरी औऱ मोटर साइकिल चोरी की घटनाएं करते है ।
अनावरित घटनाएं-
1- वादी श्री पिन्टू वर्मा पुत्र सुन्दर लाल निवासी वैन्कटेश्वर कालोनी शिवाजीपुरम थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी के घर में दिनांक-18.02.2021 चोरी की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 199/21 धारा 457,380 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था।
2- वादी जय अवस्थी पुत्र शिवशंकर अवस्थी निवासी लखपेड़ाबाग लाल कोठी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी की मोटर साइकिल यूपी 41 वी 1644 दिनांक-15.02.2021 को नाका सतरिख से चोरी हो गई जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0-220/21 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया था ।
3- वादी सूरज गोस्वामी पुत्र सुरेन्द्र कुमार गोस्वामी निवासी मल्हौर थाना चिनहट जनपद लखनऊ की मोटर साइकिल यूपी 32 एचटी 2922 दिनांक-10.02.2021 को कचेहरी परिसर से चोरी हो गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0-185/21 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया था ।
4- वादी नारसिंह गौतम पुत्र रामविलास गौतम निवासी पातानामा सीवेज पम्पिंग स्टेशन कुड़ियाघाट थाना चौक जनपद लखनऊ की मोटरसाइकिल नम्बर UP 32 LA 8394 सर्विस सेंटर स्पीड मोटर कम्पनी शाहजहां रोड लखनऊ से चोरी कर ली गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना हजरतगंज लखनऊ में मु0अ0सं0-62/20 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया था ।
नोट- अभियुक्तगण द्वारा नम्बर प्लेट व रजिस्ट्रेशन सर्टीफिकेट आदि की कूटरचना/बदल कर बेच दिया जाता था, इस सम्बन्ध में धारा 419/420/467/468/471 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी है एवं अन्य मोटर साइकिलों के विषय में विभिन्न थानों से सम्पर्क किया जा रहा है । अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण-1- इरशाद पुत्र अब्बास अली निवासी बड़ेला नरायनपुर थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी उम्र करीब 24वर्ष 2- सुनील कुमार रावत पुत्र राम चन्द्र निवासी तुलसीपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी उम्र करीब 25वर्ष3- रिंकू रावत पुत्र छंगा रावत निवासी भवनियापुर थाना रामसनेहीघाट जनपद बराबंकी उम्र करीब 23 वर्ष 4- आशीष सिंह उर्फ शिवम पुत्र महेंद्र सिंह निवासी दौलतपुर थाना मोहम्मदपुर खाला बाराबंकी उम्र करीब 20 वर्ष हाल पता नेड़ा, चिनहट लखनऊ
बरामदगी का विवरण –
1- दो अदद माला सफेद धातु
2- 01 अदद लाकेट पीली धातु
3- दो झुमकी पीली धातु
4- एक नाक की कील पीली धातु
5- 05 जोड़ी पायल सफेद धातु
6- एक अदद कमर पेटी सफेद धातु
7- तीन जोड़ी बिछिया सफेद धातु की
8- मोटर साइकिल अपाचे नम्बर UP32HA 3943 चेचिस नम्बर MD634KE41F2N34719 वास्तविक रजिस्ट्रेशन नं- UP32HT2992
9- मोटर साइकिल स्प्लेण्डर i-स्मार्ट नम्बर UP 41AJ 6473 चेचिस MBLHA12ACF9J03640 वास्तविक रजिस्ट्रेशन नं-UP 32GP 2285
10- मोटर साइकिल पैशन प्रो नम्बर UP 32DM 3149 चेचिस नम्बर MBLHA10AHAGM32443
11- मोटर साइकिल डीलक्स नम्बर UP 40 J 1149 चेचिस नम्बर MBLHA11EWD9E10923 वास्तविक रजिस्ट्रेशन नम्बर UP41V 1644
12- मोटर साइकिल टीवीएस नम्बर UP 41P 6516 चेचिस नम्बर 9208F349825 वास्तविक रजिस्ट्रेशन नम्बर यूपी44डी 9071
13- मोटरसाइकिल नम्बर UP 32 LA 8394 चेचिस MD637CE71K2H00578 थाना हजरतगंज लखनऊ में मु0अ0सं0-62/20 धारा 379 भादवि पंजीकृत ।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

