नए उत्साह के बीच खुले प्राथमिक विद्यालय कही रंगोली तो कही पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। वैश्विक महामारी कोरोना और उसके बाद हुए लॉकडाउन को लेकर पिछले लगभग 11 महीने से बंद प्राथमिक विद्यालयों की रौनक सोमवार को लौट आई। प्रत्येक विद्यालय में बच्चे एक नए उत्साह के साथ पहुंच रहे है। इस बार विद्यालय ने बच्चों के आगमन पर शिक्षकों में भी जो उत्साह देखने की मिल रहा है तो बेहद सराहनीय है। विद्यालयों में पहले दिन शिक्षकों द्वारा बच्चों का स्वागत तरह-तरह से किया गया। कही रंगोली बनाकर कोरोना से बचाव का संदेश दिया गया तो विद्यालय परिसर को तरह तरह से सजाकर बच्चों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। क्षेत्र के प्रा.वि. बनकोट में प्रधानाध्यापक मुबीन अहमद की अगुआई में शिक्षक और रसोइया ने पुष्प वर्षा कर बच्चों का स्वागत किया। प्रा.वि. दुला का पुरवा, प्रा. वि चैबीसी, प्रा. वि. उमरवल सहित सभी विद्यालयों में बच्चों का स्वागत अलग-अलग तरीके से नए अंदाज में किया गया। प्रा.वि. गोतौना में इप्रअ मदन मोहन द्वारा पहले दिन माँ सरस्वती का पूजन करके शिक्षण प्रारंभ किया गया। इस मौके पर यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के जिला संगठन मंत्री दीपक मिश्रा ने वार्ता करते हुए बताया कि निसंदेह एक लम्बे समय के बाद विद्यालय खुले है, वर्तमान सत्र में समय बहुत कम है, लेकिन हम सभी शिक्षक पूरी कोशिश करेंगे कि शासन की मंशा के अनुरूप सत्र की शेष अवधि में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर ले।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

