विधायक ने किया कटाव निरोधक कार्य का शुभारम्भ
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। जनता के विकास के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। हमारे द्वारा अपने क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। कोई भी काम अधूरा नहीं रहेगा। यह बात रामनगर विधायक शरद अवस्थी ने ग्राम गोबराहा में घाघरा नदी के किनारे सुरक्षात्मक एवं कटाव निरोधक कार्य का शुभारंभ करते हुए कही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के समय कटान के खतरे से गांवों को बचाने के लिए इस परियोजना के तहत नदी के किनारे बोल्डर पत्थर लगाकर सुरक्षा का कार्य किया जाएगा। यह कार्य बाढ़ आने से पूर्व मई तक हर हाल में पूरा हो जायेगा। करोड़ों रुपए की लागत से होने वाले इस कार्य का शुभारंभ विधायक द्वारा विधिवत पूजन अर्चन करके किया गया। बताते चलें प्रतिवर्ष घाघरा नदी में आने वाली बाढ़ से रामनगर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव प्रभावित होते हैं । बीते वर्ष आयी बाढ़ में कई गांवों का अस्तित्व समाप्त होने के कगार पर पहुंच गया था। इन गांवों की सुरक्षा एवं कटान से बचाने के लिए विधायक के प्रयास से बीते माह मुख्यमंत्री द्वारा करीब 14 करोड़ रुपए की परियोजना का ऐलान किया गया था। जिसका शुभारंभ बाढ़ खंड के अधिकारियों की मौजूदगी में विधायक ने किया है। विधायक ने कहा कि नदी के बीच का सिल्ट निकालने के लिए प्रयास किया जा रहा है उसकी मंजूरी मिलते ही नदी के बीच की सिल्ट को निकलवा दिया जाएगा। जिससे नदी की धारा गांव से मुड़कर दूसरी तरफ हो जाएगी। नदी के किनारे बसे गांव की जनता के मकान व जमीन सुरक्षित हो जाएंगे। इस मौके पर अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड बाराबंकी शशीकांत सिंह सहायक अभियंता राकेश भास्कर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष पाण्डेय स्वतंत्र सिंह विनोद सिंह अमित पाण्डेय गोपी चंद्र वर्मा हंसराज सिंह विजय अवस्थी रमन तिवारी अवर अभियंता राहुल कुमार अंकित सिंह घनश्याम बाजपेयी धनंजय तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

