सीएससी केंद्र कैंप में निःशुल्क बनाये जा रहे आयुष्मान कार्ड घरो पर मिलेगे पीवीसी (प्लास्टिक) आयुष्मान कार्ड
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। गांव में खुले सीएससी केंद्र सीएससी केन्द्र, अब बिना किसी चार्ज के बनेगे लोगो के आयुष्मान भारत कार्ड जबकि पहले इस पर 30 रुपये का शुल्क लगता था. सरकार ने अब पात्रता कार्ड को फ्री कर दिया है सरकार के इस फैसले से गरीब परिवारों को काफी राहत मिलेगी. अगर आप आयुष्मान योजना के लाभार्थी हैं या फिर जल्द ही अपना पंजीकरण कराने जा रहे हैं तो अब अप को घबराने की जरुरत नहीं पहले सीएससी केन्द्रों से इसका निर्धारित शुल्क 30 रूपये था जब की ये सुविधा आयुष्मान मित्रो के द्वारा निशुल्क लोगो को दी जा रही थी सीएससी के द्वारा गाव में लगने वाले कैंप में लोग अपना पंजीकरण नहीं करवाते थे इस योजना में अधिक से अधिक लोगो को जोड़ा जा सके ताकि उनको समय पर सही इलाज मिल सके 10 मार्च से 24 मार्च के बीच गावो में कैंप के माध्यम से लोगो का पंजीकरण किया जायेगा अब तक सीएससी संचालको के द्वारा 2 लाख 18 हजार 592 अधिक लोगो को इस योजना से जोड़ा जा चुका है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित सीएससी कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा अभी तक गावो में कैंप लगा कर और केन्द्रों के माध्यम से जिले में 2 लाख से अधिक लोग को इस योजना से जोड़ा जा चुका है और लगातार लोगो को इसका लाभ दिया जा रहा है आयुष्मान योजना के लाभार्थी अब तक पात्रता कार्ड के लिए सीएससी से संपर्क करते थे और ग्रामीण स्तर के ऑपरेटर को 30 रुपये के भुगतान के बाद कार्ड मिलता था। अब नई व्यवस्था के तहत पहली बार कार्ड लेना तो फ्री कर दिया गया है लेकिन डुप्लिकेट कार्ड या दोबारा प्रिंट कराने पर 15 रुपए का भुगतान लाभार्थी को करना होगा। ये कार्ड लाभार्थियों को बॉयोमीट्रिक प्रमाणीकरण के बाद दिया जाएगा।
नेशनल हेल्थ अथॉरिटी और सीएससी में समझौता
सरकार ने ये फैसला एक बड़े समझौते के बाद किया है. नेशनल हेल्थ अथॉरिटी और आईटी मंत्रालय के तहत आने वाले सीएससी के साथ समझौता हुआ है जिसके बाद नए नियम लागू किए गए हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेशनल हेल्थ अथॉरिटी एक सरकारी एजेंसी है, जो इस योजना का मैनेजमेंट देखती है और सीएससी आयुष्मान कार्ड प्रॉडक्शन का काम संभालती है। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य योजना के तहत प्लास्टिक (पीवीसी) आयुष्मान कार्ड तैयार करना है। इसके अलावा योजना के तहत सिस्टम को और बेहतर बनाना है।
लाभार्थियों को मिलेगी राहत
आयुष्मान योजना का लाभ लेने के लिए प्लास्टिक (पीवीसी) कार्ड अनिवार्य नहीं होगा। जिन लाभार्थियों के पास पुराने कार्ड होंगे उसके आधार पर भी योजना का लाभ मिल सकेगा। प्लास्टिक (पीवीसी) कार्ड के जरिए स्वास्थ्य अधिकारियों को लाभार्थियों की पहचान करने में आसानी होगी। साथ ही बिना किसी धांधली के जरूरतमंद लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
गांवो में लगेंगे कैंप
जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह के आदेश पर सभी सीएससी संचालको द्वारा गांव गांव जाकर लगाये जाने है जिस से इस योजना से अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने के लिये स्वास्थ विभाग सीएससी के सहयोग से संचालको के द्वारा 10 मार्च से 24 मार्च के बीच गावो में कैंप के माध्यम से लोगो का पंजीकरण किया जायेगा साथ ही कोई भी लाभार्थी अपने निकट के सीएससी केंद्र पर जा कर अपना निशुल्क पंजीकरण करा सकता है पंजीकरण के बाद उसको उसके घर पर पीवीसी (प्लास्टिक) आयुष्मान कार्ड सीएससी संचालको के द्वारा दिया जायेगा।
जिले के ऐसे गंाव में सीएससी संचालको द्वारा कैंप पहले चरण में शुरू किये जायेगे जहा पर लाभार्थियों की संख्या ज्यादा है और जिले के सभी केन्द्रों से भी ये सुविधा लोगो को मिलेगी अब कोई भी भुगतान नहीं करना होगा अगर कोई भुगतान लेता है तो इसकी शिकायत स्वास्थ विभाग में करें
रवि वर्मा
जिला प्रबंधक
सीएससी बाराबंकी
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

