अखिलेश के आगमन को लेकर राकेश ने तैयारियां की तेज
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। आगामी 27 मार्च को पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की पुण्यतिथि पर होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले में सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश कुमार जैदपुर कस्बे सहित क्षेत्रीय लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा सूबे के दिवगंत समाजवादी नेता कई बार के सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी बाबू की प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम में आएंगे। जिसकी तैयारी के लिए हाजी जियाउर्रहमान (पूर्व चेयरमैन जैदपुर) के आवास पर बैठक की गई। इस अवसर जैदपुर विधायक गौरव रावत, रेहान कामिल, शहाब खालिद, गुड्डू हसन, हाजी नफीस, अदनान अंसारी, गुफरान सहित कई लोग मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

