मसौली बाराबंकी। महाशिवरात्रि का पर्व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का सुबह से ही जलाभिषेक के लिए तांता लगा रहा। क्षेत्र के कस्बा मसौली स्थित बाजार एव ग्राम सिसवारा स्थित डिगम्बरनाथ शिवमंदिर पर शिवभक्तों ने मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। तथा जगह जगह ओम नमः शिवाय का जाप किया गया। तथा शिवमंदिरों मे पूर्णाहूति एव विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। ग्राम बड़ागाँव क्रासिंग पर आयोजित भण्डारे में महादेवा जाने वाले शिवभक्तों को रोक रोककर पूड़ी सब्जी एव बून्दी खिलायी गयी। बड़ागाँव निवासी रामचन्द्र वर्मा, भूपेंद्र सिंह, प्रमोद वर्मा, वीरेंद्र तिवारी, बब्बन श्रीवास्तव, राजू वर्मा, अजय जायसवाल, राममिलन गुप्ता, महादेव यादव, राजू जयसवाल, पुजारी वर्मा, श्रीकान्त वर्मा, श्यामाचरण गुप्ता ने शिवभक्तों को प्रसाद का वितरण किया वही कस्बा बड़ागाँव स्थित प्रेमश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान शिवभक्त राजेश कुमार शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, मनोज शर्मा, अनुज शर्मा, मनबहार वर्मा, विजय वर्मा, पंकज श्रीवास्तव ने प्रसाद का वितरण किया।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

