सांसद उपेन्द्र को लगा कोरोना वैक्सीन का टीका
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। शनिवार को जिला चिकित्सालय में भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगवाने हेतु पंजीकरण कराया तथा अपनी पहली खुराक का टीका लगवाया तथा टीका लगवा रहे लाभार्थियों के साथ बैठकर बातचीत की और हालचाल जाना। श्री रावत ने कहा कि हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए त्वरित समय वैक्सीन खोज निकली है। सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने सभी लोगों से अपील की, जो वैक्सीन लेने के लिए पात्र हैं वो सभी लोग अपना पंजीकरण कराकर वैक्सीन का टीका लगवाये, भारत में बनी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है इससे कोई खतरा नही है सभी लोग वैक्सीन लगवाकर जिले को कोविड-19 मुक्त बनाने में सहयोग दें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा अवधेश श्रीवास्तव, जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह, एसडीएम अभय पांडेय, मुख्यचिकित्सा अधीक्षक डॉ एस.के.सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहें।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

