दंबग ने भूमि पर किया कब्जा, न्याय के लिये भटक रहा वृद्ध
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के बसुढिहा मजरे ढेढिहा मे दंबगो के हौसले बुलन्द होते जा रहे है। दंबगो ने एक गरीब की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा है। पीड़ित ने जब इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को दी तो कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित अपनी ही भूमि को पाने के लिये दर दर भटकने को मजबूर हो रहा है। वैसे तो सरकार भ्रष्टाचार मुक्त अभियान चला रही है तो वही प्रशसन मे बैठे भ्रष्ट अधिकारी योगी आदित्यनाथ को बदनाम करने में लगे हुवे है। जानकारी के अनुसार थाना कोठी के निवासी बसुढिहा मजरे ढेढिया के कुंवर बहादुर सिंह पुत्र कामाख्या सिंह ने सन 1995 में जमीन गाटा संख्या 699 को बैनामा एवं दाखिल खारिज करवाया था। लेकिन कुछ दबंगों द्वारा उसी भूमि पर राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की मिलीभगत से अवैध निर्माण करवाया जा रहा है। जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित ने 10 मार्च 2021 को उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ व 11 मार्च 2021 को जिलाधिकारी बाराबंकी से लिखित शिकायत कर न्याय की मांग की। लेकिन अभी तक कुंवर बहादुर सिंह को न्याय न मिलने से दर-दर भटक रहा है। जब इस प्रकरण की जानकारी पत्रकारों की टीम ने उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ से सीयूजी मोबाइल से लेना चाहा तो ने फोन उठाना मुनासिब नही समझा। पीड़ित कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि अगर मुझे न्याय ना मिला तो मैं आत्मदाह करने के लिए बाध्य होंगे, अब देखने की बात यह है की आत्मदाह का जिम्मेदार प्रशासन है या फिर कोई और। उक्त गाटा संख्या का मामला न्यायालय में विचाराधीन हैं।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

