निर्माण कार्य का सांसद उपेन्द्र ने किया उद्घाटन
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। विकास खण्ड मसौली के अंतर्गत सांसद आदर्श ग्राम शाहपुर कड़ेरा में इंटरलाकिंग एवं नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने फीता काट कर किया। उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि शिव मन्दिर से दीपक के बंगला तक पक्के नाले का निर्माण किया जा रहा है तथा अभिनाश के घर से मिनी सचिवालय तक व मिनी सचिवालय आगनबाड़ी केंद्र मुख्य सड़क से मन्दिर तक इंटरलाकिंग का निर्माण कार्य पूरा हो चूका है। जिससे शाहपुर कड़ेरा के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। अवशेष कार्य जो रह गए है उन्हें जल्द ही पूर्ण कर लिया जायेगा, सांसद आदर्श गाँव का विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा और इसी तरह के कार्य बाराबंकी क्षेत्र में मेरे द्वारा कराए जा रहे है, क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास में कोई कमी नहीं होगी। मेरा लक्ष्य है कि बाराबंकी के सभी गांव-गलियों में पक्की सड़कें हों, तथा हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र तक जो विकास का सांचा खींचा है, उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उसी के क्रम में केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की योगी सरकार लगातार मार्गों की बेहतरी की दिशा में तेजी से काम कर रही है, जिसका व्यापक लाभ आमजनमानस को मिल भी रहा है। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी रामेन्द्र सिंह कुशवाहा, जे.ई प्रमोद कुमार गौतम, मनोज, अमरीश रावत, कल्लू रावत, रामहेत, राजित राम, आकाश पटेल, प्रेम चन्द्र रावत, सौरभ शुक्ला, शिवकुमार शर्मा व ग्राम प्रधान सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहें।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

