सतरिख पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार,
समसुददीन संवाददाता कार क्षेत्र ब्लॉक हरख़ जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स
बाराबंकी थाना सतरिख पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा मय दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद ।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने के लिए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी के निर्देशन व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
आज दिनांक 03.04.2021 को प्रभारी निरीक्षक सतरिख श्री बृजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अजीत मिश्रा पुत्र सीताराम मिश्रा निवासी 631/65 शिवपुरी कालोनी चर्च रोड कमता थाना चिनहट जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा व 02 कारतूस बरामद किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना सतरिख पर मु0अ0सं0 83/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त–अजीत मिश्रा पुत्र सीताराम मिश्रा निवासी 631/65 शिवपुरी कालोनी चर्च रोड कमता थाना चिनहट जनपद लखनऊ
समसुददीन संवाददाता कार क्षेत्र ब्लॉक हरख़ जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स

