चार शातिर अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। नगर कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक तमंचा दो कारतूस व दो चाकू बरामद किया। पुलिस ने तीनो अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि शातिर अपराधी पवन कुमार पुत्र रौशन लाल निवासी कायमपुर कोतवाली देवा व अमर सिंह पुत्र राम मनोहर निवासी कायमपुर थाना देवा और सतीश पुत्र नौमी लाल निवासी मखदूमपुर गदिया किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में लगे हुए हैं। मुखबिर द्वारा सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी ने उपनिरीक्षक हरिशंकर शाहू, जितेन्द्र बहादुर सिंह, कां. अफसर खां, राजकुमार, जैसराज यादव, नितीश कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि उक्त अपराधी के खिलाफ कार्यवाही की जााये। जिसके बाद पुलित टीम ने तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से अवैध असलहे बरामद किया। पुलिस ने सभी को जेल रवाना कर दिया है। वहीं थाना मसौली प्रभारी वीजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अशफाक पुत्र स्व. सब्बन निवासी शहावपुर के पास से एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!