सपा का वोट बैंक खिसक गया है : शाहेनूर निजामी

अब्दुल मोईद संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइम्स

परंपरागत वोट जा रहा है सत्ता पक्ष को

बाराबंकी। नगर पंचायत बंकी के उप चुनाव में अध्यक्ष पद के सशक्त उम्मीदवार शाहेनूर निजामी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि समाजवादी पार्टी का परंपरागत वोटर खिसक गया है क्योंकि समाजवादी पार्टी जब किसी यादव को टिकट देती है तो उसको यादव के साथ-साथ अन्य बिरादरी का वोट मिलता है. जब मुस्लिम प्रत्याशी बनाया जाता है तो वह वोट सत्ता पक्ष और सजातीय उम्मीदवार को जाता है। श्री निजामी ने यह कहते हुए पूरे जनपद के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है वहीं सपा के वोट बैंक के ध्रुवीकरण से अन्य प्रत्याशियों के लिए जीत की राह आसान हो गई है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री निजामी ने बताया कि नगर पंचायत बंकी के मुस्लिम वोट के साथ साथ सभी धर्मों के, सभी वर्गों के वोट सिर्फ छत के पंखे पर ही जा रहे हैं क्योंकि बंकी की जनता 8 सालों से देख रही है कि हमने क्या-क्या किया है। हर गलत कार्यों का खुलकर विरोध किया है तथा विकास के लिए तन मन धन से सहयोग किया है। जनता के लिए बहुत फर्जी मुकदमे तक झेले हैं लेकिन दबाव में नहीं आया हूं। हक व इंसाफ की लड़ाई लड़ी है और लड़ता रहूंगा। बहुत से प्रत्याशी विगत 8 वर्षों से सो रहे थे चुनाव के समय जागे हैं और जीत का सपना देख रहे हैं। ऐसे लोगों को जनता वोट की चोट से घायल करेगी। संघर्ष का दूसरा नाम ही है निजामी। यह बात बंकी के हर नागरिक को पता है। श्री निजामी ने आगे बताया कि समाजवादी पार्टी का बेसिक वोट यादव बिरादरी का खिसक गया है क्योंकि सत्ता पक्ष ने बंकी के समीकरण को देखते हुए यादव बिरादरी को टिकट दिया है ताकि यादव बिरादरी को एकजुट किया जा सके और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की जमानत जप्त कराई जा सके। नगर पंचायत बंकी अब वैशाखी (प्रतिनिधि) के सहारे नहीं चलेगी जितने भी प्रत्याशी हैं वह सब बैसाखी के सहारे चुनाव मैदान में हैं, चुनाव के पूर्व में कई प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों ने बहन बेटियों की इज्जत को तार-तार किया है वह पता नहीं किस मुंह से जनता के सामने जाकर वोट मांग रहे हैं। बंकी का सेवक आपका बेटा आपका भाई संघर्ष करता चला आ रहा है और करता रहेगा इस बात से आवाम पूरी तरह से रूबरू है।
हक लड़ने वालों को मिलता है तलवे चाटने वालों को नहीं यह लड़ाई वंशवाद के विरुद्ध विकास की है। कुछ लोग तो कुर्सी के लिए बाहर से आकर निवास करने लगे हैं ऐसे लोगों के हाथों में अगर गलती से नगर पंचायत आ गई तो यह लोग उसका भी सौदा कर डालेंगे। बंकी का विकास वही व्यक्ति कर सकता है जो यहीं पर जन्मा हो और पला बढ़ा हो। मंदिर मस्जिद जाति धर्म से ऊपर उठकर वोट करें क्योंकि जब आप बीमार होते हैं तो जाति धर्म नहीं देखते हैं तब आपको चाहिए तत्काल इलाज और उसके लिए चाहिए उचित अस्पताल।
आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास के साथ मैं आप लोगों को बताना चाहता हूं कि एक मौका अपने छोटे भाई को दीजिए जो आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहेगा आपको कभी शिकायत का मौका नहीं देगा।

Don`t copy text!