बाराबंकी। थाना प्रभारी सफदरगंज ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को गिरफ्तार करके उसके पास से 50 ग्राम मार्फीन बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बीती रात थाना प्रभारी सफदरगंज सुधीर कुमार सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम दादरा के पास एक व्यक्ति मार्फीन बेचने जा रहा है। इसी सूचना पर छापा मार करके थाना प्रभारी ने थाना कोठी के ग्राम रैसण्डा निवासी राहुल पुत्र रमेशचन्द्र को धर दबोचा और तलाशी के दौरान उसके पास से 50 ग्राम मार्फीन बरामद की।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

