विधायक ने लिखा पत्र चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित कार्मिकों पर न करे कार्यवाही

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। विगत दिनों सम्पन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कोरोना महामारी के बीच कुछ कार्मिक अनुपस्थित रहे है। जो खुद के पॉजिटिव होने के अलावा ऐसे भी थे जिनके संपर्क में आये लोग पॉजिटिव रहे है। एक बड़ी संख्या उनकी भी रही जिनके घरों पर उक्त कार्मिक के अलावा कोई अन्य देखरेख के लिये नही रहा। इन्ही समस्याओं को लेकर यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने नेतृत्व में उक्त अनुपस्थिति कार्मिकों पर कार्यवाही न किये जाने की बात हैदरगढ़ विधायक बैजनाथ रावत के सामने रखी। संगठन की बात पर विधायक हैदरगढ़ बैजनाथ रावत ने जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह को पत्र के माध्यम से कहा कि महामारी की इस विषम परिस्थिति में कानून कम नैतिकता अपनाने की आवश्यकता है। इसलिए पंचायत चुनाव में कतिपय कारणों से ड्यूटी न कर पाने वाले कर्मचारियों पर कोई कार्यवाही न की जाय। इस मौके पर आशुतोष कुमार, सत्येन्द्र भास्कर, धर्मेन्द्र वर्मा, पूर्णेश प्रताप सिंह, दीपक मिश्रा, शाकिब किदवई, प्रदीप श्रीवास्तव, राजकपूर आदि मौजूद रहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!