प्रधान ने गांव में कराया सेनेटाइजेशन

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

मसौली बाराबंकी। ग्राम पंचायत चिलौकी के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सोमनाथ राजपूत ने कोरोना से बचाव के लिए पूरे गांव में सेनेटाइजेशन कराया तथा गांव वासियो को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया। उल्लेखनीय हो कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को लेकर जिला प्रशासन से लेकर ग्रामीण तक काफी चिन्तित है कोरोना से बचने के लिए स्वयं के प्रति जागरूक होना ही सबसे बड़ा बचाव है। ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए चिलौकी गांव के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सोमनाथ राजपूत ने पूरे गांव में दवा का छिड़काव कर लोगो मे मास्क का वितरण किया तथा लोगो से कहा कि दो गज की दूरी मास्क बहुत जरूरी है ग्राम प्रधान ग्रामीणों से कहा कि शारीरिक दूरी का पालन करें। कोई भी सामान खरीदते वक्त, दुकानों में या अन्य स्थानों पर भीड़ न लगाए और न ही भीड़ का हिस्सा बनें। मौके पर ग्रामीणों को कोविड-19 से बचने के लिए अनिवार्य रूप से अपने घर के अंदर रहने एवं बेहद जरूरी कार्य होने पर बाहर निकलते वक्त चेहरे को ढंककर निकलने के प्रति जागरूक किया।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!