शोपीस बना इण्डिया टू-मार्का हैण्डपम्प, जिम्मेदार बने अंजान

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

मसौली बाराबंकी। भीषण गर्मी के चलते शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में पानी की खपत बढ़ने लगी है और पानी की किल्लत भी फिर से शुरू होने लगी है। लेकिन इसके निजात के लिए जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी भी ध्यान नही दे पा रहे है। जिसके चलते सैकड़ों की तादाद में अभी सरकारी हैण्ड पम्प मरम्मत की राह देख रहे है। और जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए है। हालांकि नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान का कहना है कि पंचायत की जिम्मेदारी मिलती है हैण्ड पम्प की मरम्मत कार्य पर अभियान चलाकर दुरुस्त कराया जायेगा। विकास खण्ड मसौली की 56 ग्राम पंचायत में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 3500 हैण्ड पम्प विधायक, सांसद अन्य कार्यदाई संस्थाओं से लगाये जा चुके है। परन्तु निर्माण के दौरान बरती गई अनियमितताओं के चलते आज भी सैकड़ों की संख्या में मरम्मत की राह देख रहे है। हालांकि कि इन सरकारी नलों की मरम्मत पहली बार की नही हो रही इससे पूर्व भी कई बार अभिलेखों में मरम्मत दर्ज कर हजारों रुपए पंचायत के खातों से निकलने जा चुके है। लेकिन स्थित आज भी वही की वही बनी हुई है। लेकिन अभी तक कोई दिक्कत नही थी लेकिन गर्मी बढ़ने से पानी की मांग बढ़ने लगी है और पानी कि किल्लत शुरू होने लगी है। लेकिन सरकारी आंकड़ों में खराब हैण्ड पम्प की संख्या मात्र 35 है। जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बया करती दिखाई दे रही है। सरकारी हैण्ड पम्प की मरम्मत कार्य भी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों के लिए दुधारु गाय की तरह सबित हुए है। विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत बांसा, मसौली, देवकलिया, गुरेला, सादामऊ, भायरा, बड़ागांव, ज्योरी, करपिया, रहरामऊ, नियमत पुर, जकरिया, सहित अन्य पंचायतों में पूरे वर्ष हैण्ड पम्प की मरम्मत के नाम पर लाखों रुपए निकाले जा चुके है। फिर भी ग्राम पंचायतों में आज भी हैण्ड पम्प सैकड़ों की संख्या में बन्द पड़े है। वर्तमान समय में पंचायत चुनाव चल रहा है। ऐसे में खराब पड़े हैण्ड पम्पो का मरम्मत कार्य भी नही हो सकेगा वही दिनों दिन गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों को शुद्ध पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लेकिन जिले के जिम्मेदार अधिकारी उक्त मामले की जांच पड़ताल करते है। तो दूध का दूध पानी का पानी सामने आ सकता है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!