पुलिस ने पकड़े दो चोर

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। कोतवाली प्रभारी फतेहपुर ने मुखबिर की सूचना पर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करके अवैध असलहा व कारतूस के साथ 4150 रुपये नकद बरामद किये। थाना प्रभारी ने मुकदमा दर्ज करके दोनो चोरों को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली फतेहपुर के कस्बे के पास स्थित मस्तान रोड के बगल में चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़ करके 14 हजार रुपये नकद चुराये थे। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा ने उक्त घटना के खुलासे के लिये जांच पड़ताल शुरु कर दी थी। बीती रात प्रभारी निरीक्षक को मुखबिर ने सूचना दी कि दो शातिर चोर कस्बे में घूम रहे हैं इसी सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने जनपद सीतापुर के थाना सदरपुर के ग्राम अहिबनपुर निवासी अनुराज पुत्र सुरेन्द्र प्रताप वर्मा और कोतवाली फतेहपुर के ग्राम रसूलपुर निवासी महेश गौतम पुत्र रज्जूलाल को धर दबोचा। थाना प्रभारी ने इन दोनो चोरों के पास से एक अवैध असलहा, दो कारतूस व 4150 रुपये नकद बरामद किये। पकड़े गये चोरों के बारे में थाना प्रभारी ने बताया कि दोनो लोगों ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना कबूल की है और जो पैसे इन लोगों के पास से बरामद हुए हैं व उसी चुराये गये रुपयो में से हैं।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

 

Don`t copy text!