गांव को नवनिवार्चित प्रधान ने कराया सेनेट्राइजेशन

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। ग्रामीणों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए नव निर्वाचित ग्राम प्रधान मेलारायगंज शीबा किदवई ने अपनी टीम के साथ गांव का सेनेट्राइजेशन कराया है। बताते चलें कि ग्राम पंचायत मेलारायगंज की ग्राम प्रधान स्वर्गीय नादिर हाशमी की पत्नी ने पूर्व प्रधान शहाबुद्दीन अंसारी नायाब एडवोकेट माजिद हासमी मोहम्मद हंजला की निगरानी में पूरे गांव का सेनेट्राइजेशन कराया है। नव निर्वाचित ग्राम प्रधान शीबा किदवई ने पत्रकारों से कहा है कि वह अपने पति नादिर हाशमी की गांव के लोगों के प्रति जो सोंच थी उसे सार्थक बनाने के लिए निष्पक्षता के साथ सबका साथ सबका विकास करूंगी गांव की जनता ने जो प्यार एंव आशीर्वाद दिया है आजीवन आभारी रहकर विकास की गंगा बहाऊंगी।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!