चार जुआंरियों को पुलिस ने दबोचा
इमरान मलिक संवाददाता थाना क्षेत्र जैदपुर बाराबंकी एसएम न्युज24टाइम्स
बाराबंकी। कस्बा इंचार्ज जैदपुर एसपी सिंह ने मुखबिर की सूचना पर जुआं खेल रहे चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब दो हजार रुपये की नकदी व ताश की गड्डी बरामद की। जुआं अधिनियम के तहत पुलिस ने कार्यवाही शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर को मुखबिर की सूचना पर जैदपुर कस्बा इंचार्ज एसपी सिंह ने काशीराम कालोनी में छापा मारा और वहीं पर जुआं खेल रहे कलीमुद्दीन पुत्र शहादत अली, नूर आलम पुत्र शब्बीर, मो. सगीर पुत्र मो. खलील निवासीगण बंजारनपुरवा व जियाउद्दीन पुत्र मोहर्रम अली निवासी मोहल्ला रईस कटरा को धर दबोचा। कस्बा इंचार्ज ने जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरु की।
इमरान मलिक संवाददाता थाना क्षेत्र जैदपुर बाराबंकी एसएम न्युज24टाइम्स

