कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

बाराबंकी। थाना प्रभारी असन्द्रा ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात छापा मार करके एक व्यक्ति को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, बीती रात थाना प्रभारी असन्द्रा शिवाकांत त्रिपाठी ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम अशरफपुर निवासी रामसुरेश रावत पुत्र स्व. रामसुफल रावत को धर दबोचा। उसके पास से बीस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। थाना प्रभारी ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर रामसुरेश को जेल भेज दिया।

मोहम्मद  अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

 

Don`t copy text!