अंबेडकरनगर आलापुर नई उम्मीद वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन व समाजसेवी अधिवक्ता मोहम्मद मोईन अपनी टीम के साथ जहांगीरगंज क्षेत्र के विभिन्न गांवों में राहत सामग्री वितरण हेतु जहांगीरगंज स्थित ऑफिस पर टीम के साथ राहत सामग्री पैकिंग करा करके जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने की ये एक छोटी सी पहल है। जो की आप सभी की दुआओं से लगातार जारी रहेगी ! बताते चलें नई उम्मीद वेलफेयर ट्रस्ट ने पिछले लॉकडाउन में राहत सामग्री के साथ-साथ मास्क सैनिटाइजर वितरण वृक्षारोपण आदि का लगातार कार्य किया था जो कि क्षेत्र में काफी प्रशंसा हुई थी ,
नई उम्मीद वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन समाजसेवी अधिवक्ता मोहम्मद मोईन ने सभी से अपील करते हुए कहा है आपके आसपास या पड़ोस में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति जिसका परिवार भूखा हो जिसके घर राशन नहीं है कृपया आप उसकी मदद करें और इस दुख की घड़ी में हम सभी की अल्लाह मदद करे ! कृपया सावधानी बरतें घर पर रहिए सुरक्षित रहिए लाक डाउन के नियमों का पालन करिए ! प्रशासन का सहयोग करिए , पत्रकार डीएस यादव, मोहम्मद अयूब, संजय तिवारी, आफताब, उमर ,जलालुद्दीन , विकास आदि मौजूद रहे !
Related Posts

