आपदा में 112-यूपी की पहल…संक्रमण और कालाबाजारी के प्रति पीआरवी से कर रहे हैं जागरूक
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714
एटा। जिले मे 1 अप्रैल से अब तक 6465 जरूरतमंदों को पहुंचायी सहायता, वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस एवं 112 यूपी द्वारा जनमानस को आपात सहायता प्रदान की जा रही है I वैश्विक महामारी कोविड-9 के बढ़ते प्रसार को रोकने एवं आवश्यक वस्तुओं जैसे आक्सीजन सिलेंडर, जीवन रक्षक दवाएं इत्यादि की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पुलिस व 112 यूपी द्वारा कालाबाजारी व जमाखोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर जनमानस को जागरूक किया जा रहा है।
इस सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक-112 यूपी, अशोक कुमार सिंह द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिये गये निर्देश के क्रम में प्रदेश के सभी जनपदों को प्रचार-प्रसार हेतु 112 मुख्यालय लखनऊ द्वारा धन आवंटित किया गया है, आवंटित अनुदान के क्रम में 14 होर्डिंग, 1500 पोस्टर छपवाये जा रहे हैं एवं विभिन्न स्थानों पर लगाकर प्रचार-प्रसार कराया जाना है साथ ही 112 यूपी द्वारा उपलब्ध कराये गए ऑडियो जिंगल एटा जिले में संचालित 42 पीआरवी में लगे पीए सिस्टम के माध्यम से गाँव, कस्बों और शहरी इलाकों मे नागरिकों को कोरोना संक्रमण के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। आपदा की इस घड़ी में 112 यूपी लगातार जरुरतमं लोगों तक आपात सहायता के साथ कानून-व्यवस्था संभालने का कार्य कर रही है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे 1 अप्रैल से अब तक एटा जिले मे 6465 जरुरतमन्द लोगों तक 112 यूपी की पीआरवी ने सहायता पहुंचायी है, लॉक डाउन के दौरान पीआरवी कर्मियों द्वारा गंभीर मरीजों को दवाई आदि पहुँचने का कार्य भी किया जा रहा है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

