रबाब जहरा के प्रयास से ग्रामीणों को लगा कोरोना वैक्सीन केसरवा सादात में लगा कैम्प, हुआ टीकाकरण
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। कोरोना महामारी से बचने के लिये केन्द्र व प्रदेश सरकार हर तरह के प्रयास कर रही है। वहीं लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिये कैम्प लगवा रही है। वहीं केसरवा सादात में नवनिर्वाचित महिला प्रधान रबाब जहरा ने क्षेत्र में विकास के साथ साथ कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिये प्रशासन से मांग की। रबाब जहरा की मांग पर प्रशासन ने केसरवा सादात में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर कैम्प लगवाया। वहीं रबाब जहरा ने गांव में घर घर जाकर लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिये प्रेरित किया। उनके इस प्रयास से स्वास्थ्य कैम्प में वैक्सीन लगवाने वालों की अच्छी खासी तादाद देखने को मिली। प्रधान पति फिरोज हैदर का कहना है कि हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि गांव के सभी लोगों को कोरोना वैैक्सीन लगाया जाये। इसके लिये हम और हमारी प्रधान पत्नी रबाब जहरा कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिये लोगों को जागरुक करने का काम कर रही हैं। उन्होने आगे कहा कि हमारा प्रयास है कि क्षेत्र में विकास कार्य में तेजी लाया जायेगा। यहां के ग्रामीणो के लिये हमारे दरवाजे रात को भी खुले रहेंगे किसी की कोई भी समस्या हो उसको पूरा करने का भरपूर कोशिश करेंगे। प्रधान पति फिरोज हैदर ने स्वास्थ्य टीम का भरपूर सहयोग किया और उनके खाने पीने की व्यवस्था की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी नवानिर्वाचित प्रधान रबाब जहरा की सराहना करते हुए कहा कि केसरवा गांव में कोरोना वैक्सीन लगवाने की भारी भीड़ देखी गयी। वैक्सीन लगवाने वालों में शेर बहादुर वर्मा, तफ्फसुल हुसैन, नकीउल हसन, सरोज वर्मा, गुरु गौतम, देवी रानी, सुल्तान जहरा, मोबीन, निगार फातिमा, हसन बाबू उर्फ गुड्डू, रतन लाल गौतम, कीहा प्रसाद गौतम, सुमित्रा कुमारी आदि बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

