मार्फीन के साथ हिस्ट्रीशीटर चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा जेल
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को वांछित अपराधियो के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश दिये। इसी क्रम में बदोसरांय पुलिस द्वारा अभियान में मुखबिर की सूचना पर एक वांछित अभियुक्त को 260 ग्राम मार्फीन व बाइक समेत धर दबोचा। पुलिस ने अभियुक्त को जेल रवाना कर दिया है। बदोसरांय थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह के अनुसार वांछित अपराधियो के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा था कि तभी सूचना मिली कि एक अपराधी नाजायज मार्फीन लेकर बेचने के लिये आने वाला है। जिसके बाद थाना प्रभारी दयाशंकर ने उप निरीक्षक राजबहादुर सिंह, मनोज कुमार व हेड कान्सटेबल विनय सिंह, हिमान्शु पटेल, कंछिन्द को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। ग्राम अन्द्रा के पास पहुँचकर अभियुक्त का इंतजार करने लगे। तभी कुछ देर के बाद एक मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया तो पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो पुलिस को देखकर वह भागने लगा तभी पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से 260 ग्राम नाजायज मार्फीन बरामद किया। पुलिस की पूछताछ पर उसने अपना नाम सुनील कुमार दीक्षित निवासी अमानियापुर बताया। पुलिस टीम उसे पकड़कर थाने ले आयी। थाना प्रभारी दयाशंकर ने बताया कि सुनील कुमार पर इसी थाने में 6 गम्भीर मुकदमा दर्ज है और वह हिस्ट्रीशीटर भी है। फिलहाल पुलिस ने अभियुक्त सुनील के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

