निगरानी समिति व स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को कोविड टीकाकरण की दी जानकारी

एजाज राइन संवाददाता एसएम न्युज24टाइम्स रामनगर बाराबंकी

बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर के अन्तर्गत ग्राम सिसौदा में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के प्रचार-प्रसार हेतु स्वास्थ्य व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ग्रामसभा में गयी हुई थी। जिसे देखकर ग्राम के कतिपय शरारती लोग टीका लगाने वाली टीम समझकर संशयवश नदी में कूद गये। जिसकी सूचना मिलने पर अधोहस्ताक्षरी द्वारा तत्काल डा. अविचल भटनागर, प्रभारी अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम व गठित निगरानी समिति को उप जिलाधिकारी रामनगर से वार्ता करते हुये उनके साथ ग्राम सिसौदा में भेजा गया। निगरानी समिति व स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गांव के व्यक्तियों को कोविड टीकाकरण के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुये कोविड वैक्सीनेशन के लाभ के बारे में बताया गया। गांव के 20 प्रभावशाली व्यक्तियों को तत्काल सीवीसी पर भेजकर टीकाकृत करते हुये, गांव के प्रधान व प्रभारी अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा टीकाकारण का प्रारम्भ किया गया। ग्राम सिसौदा निवासी गनेश प्रसाद ने बताया कि हमने टीका लगवा लिया है, सभी को लगवाना चाहिए। एक अन्य ग्रामीण राजमती ने बताया कि टीके से डरे नहीं और टीका लगवाये। कमलेश कुमार द्वारा बताया गया कि मेरी उम्र अभी 41 वर्ष है और मै भी टीका लगवाना चाहता हूँ। जिसे प्रभारी अधीक्षक द्वारा समझाया गया कि शासन द्वारा जब 18-45 वर्ष तक टीकाकरण प्रारम्भ किया जायेगा तो तुम्हें टीकाकृत करा दिया जायेगा। वर्तमान समय में सम्बन्धित ग्राम सभा में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिरोध नहीं है 45 वर्ष से अधिक के ग्रामवासियों द्वारा कोविड टीकाकरण सीवीसी पर कराया जा रहा है।एजाज राइन संवाददाता एसएम न्युज24टाइम्स रामनगर बाराबंकी

 

Don`t copy text!