नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने लिया शपथ

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

मसौली बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों का वर्चुअल शपथ ग्रहण सम्पन्न हुआ। खण्ड विकास अधिकारी रामेन्द्र सिंह कुशवाह ने गूगल मीट एप से पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। विकास खण्ड मसौली की 56 ग्राम पंचायतों में 23 ग्राम पंचायतों का कोरम पूर्ण न होने के कारण नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शपथ नही ले सके। कोरोना महामारी के कारण ब्लाक मुख्यालय पर होने वाले सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह के बजाय ग्राम पंचायत स्तर पर नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को गूगल मीट एप से वर्चुअल शपथ दिलायी गयी। 56 ग्राम पंचायतों में से 23 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूर्ण न होने के कारण शपथ नही हो सकी। ग्राम पंचायत बड़ागाँव स्थित पंचायत भवन परिसर में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान नूर फातिमा, ग्राम पंचायत मसौली में नजमा अंसारी, ग्राम पंचायत भायरा में नवनिर्वाचित प्रधान रंजित कुमार रावत, मुबारकपुर में प्रधान कांति देवी ग्राम पंचायत धरौली में प्रधान सुमन राव,सेमरी में प्रधान सुरेन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत ज्योरी में प्रधान नीरज कुमार रावत,ग्राम पंचायत सफदरजंग में प्रधान रामलाली, रसौली में प्रधान जियाउल हक, ग्राम पंचायत सादामऊ सुनील, ग्राम पंचायत करपिया में प्रधान विनोद कुमार, करन्द में प्रधान में बिजय कुमार, नसीर नगर में ग्राम प्रधान सन्तोष कुमारी सहित नवनिर्वाचित 33 प्रधानों एवं पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सचिव सतीश वर्मा, के.के. यादव, प्रिया श्रीवास्तव, आशीष कुमार वर्मा सहित लोग मौजूद रहे।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

Don`t copy text!