मसौली, बाराबंकी। वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम लिये सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय नैनामऊ में कैम्प लगाकर कोविड टीकाकरण एएनएम द्वारा किया गया। विकास खण्ड मसौली के ग्राम पंचायत नैनामऊ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नैनामऊ में स्वास्थ्य विभाग की एएनएम रोली वर्मा व वंदना यादव द्वारा शासन से प्राप्त निर्देशानुसार कैम्प लगाकर 45 वर्ष की अधिक उम्र के व्यक्तियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार टीकाकरण कराया गया साथ ही टीकाकरण के प्रति ग्रामवासियों में उत्साह दिखाई दिया। कोविड टीकाकरण के दौरान लेखपाल रजेश तिवारी व पंचायत सचिव के के सिंह ने लोगों को कोविड टीकाकरण के लिये प्रोत्साहित किया। इस मौके पर पंचायत सचिव ने स्वयं वैक्सीनेशन भी करवाया।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

