आवाम आॅक्सीजन के बिना दम तोड़ रही है: पुनिया

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बैठक में बोले पूर्व सांसद

बाराबंकी। विगत 7 वर्षों में भाजपा सरकार ने इस देश की आवाम को आसूं, तड़प, महंगाई, बदहाली के सिवाय कुछ नही दिया। सरकार की बदइंतजामी के चलते कोरोना महामारी में पीड़ितों को इलाज नही मिल पा रहा हैं। आवाम आॅक्सीजन के बिना दम तोड़ रही हैं। ऐसे संकट के समय में कांग्रेस पार्टी ने सेवा सत्याग्रह चलाकर कोरोना महामारी से पीड़ित मरीजों को अपने ब्लाॅक, न्याय पंचायत, बूथ अध्यक्षों के जरियें, होम आइसोलेशन मेडिकल किट उपलब्ध कराने तथा प्रभावी इलाकों में से सेनेटाइजेशन कराने का निर्णय लिया हैं। उक्त आशय की जानकारी पूर्व सांसद डाॅ.पी.एल.पुनिया ने मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में जिला कमेटी, ब्लाॅक, नगर पंचायत अध्यक्षों की बैठक में मेडिकल किट, सेनीटाइजर उपलब्ध कराने के पूर्व व्यक्त किये। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन तथा संचालन कांग्रेस महासचिव रामहरख रावत ने किया। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्यजोन के प्रान्तीय अध्यक्ष तनुज पुनिया बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से सरजू शर्मा, गौरी यादव, सत्यप्रकार वर्मा, के.सी. श्रीवास्तव, आदर्श पटेल, संजीव मिश्र, रमेश कश्यप, अम्बरीश रावत, सियाराम यादव आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

 

 

Don`t copy text!