मसौली बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष अभियान में मसौली पुलिस ने कंधईपुर रेलवे क्रॉसिंग पर युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे 250 ग्राम चरस बरामद की है। एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, हेड कॉन्स्टेबल आजाद यादव, गणेश बाबू ने कंधईपुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट से सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लक्षबर बजहा निवासी मनोज कुमार पुत्र राम विलास को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 250 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने बांसा बड़ागाँव रोड़ पर स्थित अस्पताल के निकट थाना क्षेत्र के ग्राम फतहापुर मजरे नेवला करसण्डा निवासी शिवकुमार रावत पुत्र बुद्धलाल को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया पुलिस ने आमर्स एक्ट की कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

