किशोर की लटकती मिली लाश, पुलिस बता रही आत्महत्या

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। थाना सतरिख क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार सुबह एक 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध अवस्था में लाश पेड़ से लटकती हुई मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक के बड़े भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के एक व्यक्ति के विरुद्ध नामजद तहरीर थाने पर दी है। वैसे थाना प्रभारी उक्त घटना को आत्महत्या बता रहे हैं। जानकारी के अनुसार, थाना सतरिख व कस्बा निवासी 16 वर्षीय मुदस्सिर घर के बाहर स्थित अपनी बाग में सो रहा था मंगलवार सुबह जब मुदस्सिर के बड़े भाई मो. जमील जब बाग में पहुंचा तो उसने देखा कि उसके छोटे भाई के लाश आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटक रही है। मृतक के भाई ने इसकी सूचना थाना प्रभारी सतरिख को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना के बारे में मृतक के बड़े भाई मो. जमील का आरोप था कि उसके भाई की हत्या गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने अन्य साथियों के साथ में की है। हत्या करने के बाद आत्महत्या का रुप देने के खातिर उसको फांसी के फंदे से लटका दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ थाना प्रभारी सतरिख का कहना था कि देखने से मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सारी हकीकत सामने आयेगी। उक्त घटना के बाद से मृतक के परिजनों में दहशत सी व्याप्त हो गयी है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!