डीएम ने किया आईसीसीसी का निरीक्षण

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

टेस्टिंग ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट व वैक्सीनेशन पर करे फोकस : डीएम

लखीमपुर खीरी 05 जून 2021। शनिवार को डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण कर वहां की वर्किंग जानी।

डीएम ने कोविड हेल्प डेस्क, ट्रेसिंग टीम, होम आइसोलेशन  मरीजों की निगरानी टीमो से कामकाज की जानकारी ली। डीएम ने संक्रमित सुरेश कुमार से स्वमं टेलीफोनिक बातकर उनका हाल चाल जाना। संक्रमित मरीज से सिम्प्टम, ऑक्सीजन लेवल, मेडिकल किट की उपलब्धता जानी। मरीजों से पूछा कि कितने प्रकार की दवा मिली व उसका किस प्रकार सेवन कर रहे। डीएम ने सभी निगरानी समिति के पास ऑक्सीमीटर की उपलब्धता जानी।

डीएम ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वॉर सौपे गए कार्य दायित्वों के संबंध में जानकारी ली। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन से सीएमओ ने ज़िले की कोविड की अद्यतन स्थिति व ज़िले में हेल्थ संसाधन की जानकारी दी। डीएम ने शहरी व ग्रामीण एरिया में निगरानी समितियों की सक्रियता बढाने के निर्देश दिए। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह व डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने 3888 निगरानी समिति के कामकाज का विवरण प्रस्तुत किया। हर आशा सगिनी के पास 25 व आशा के पास 05 मेडिकल किट रिज़र्व स्टॉक में है। कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग की ग्रामीण क्षेत्र में डॉ अश्वनी व शहरी क्षेत्र में डॉ संतोष चक ने जानकारी दी। सीएमओ ने ज़िले में स्थापित होने वाले ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की अद्यतन स्थिति जानी।

डीएम ने ज़िले में वैक्सीन की उपलब्धता व उसके सापेक्ष वैक्सीनेशन की प्रगति जानी। तय माइक्रोप्लान बनाकर वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाए व लोगो को जागरूक करने हेतु अभियान चलाए। वैक्सीनेशन में निगरानी समितियों की सशक्त भूमिका बढायी जाए। टेस्टिंग ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट व वैक्सीनेशन पर फोकस किया जाए। डीएम ने निर्देश दिए कि समाज के ऐसे वर्ग को चिन्हित कर वैक्सीनेट कराया जाए, जो समाज में ज्यादा लोगों के संपर्क में आते हैं।

उपस्थिति : सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल, एडीएम अरुण कुमार सिंह, सीएमएस डॉ आर सी अग्रवाल, डॉ नसरीन, एसीएमओ डॉ आरपी दीक्षित, डॉ संतोष चक, डॉ रवींद्र कुमार, डॉ अश्वनी, डॉ वीसी पंत, बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह, डीपीआरओ सौम्य शील सिंह, ईओ आर आर अंबेश, एडीआईओ विपिन कुमार मौजूद रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

 

Don`t copy text!