रास्ता विवाद में चले लाठी-डण्डे, पांच घायल

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

मसौली बाराबंकी। सार्वजनिक रास्ते के विवाद को लेकर सजायाफ्ता अपराधी एवं उसके दबंग पुत्रो ने दो महिला सहित पाँच लोगो को लाठी डंडा एव बल्लम से हमला कर लहुलुहान कर दिया। सूचना पर पहुँची सफदरगंज पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी बड़ागाँव में लाकर भर्ती कराया है। मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर का है एक दशक पूर्व उत्तर धौना में भीखम सिंह हत्याकांड के आजीवन सजायाफ्ता राजकुमार सिंह पुत्र शिवसिंह सार्वजनिक रास्ते को बन्द करना चाहते है जिसे लेकर शनिवार की सुबह जब राजकुमार सिंह एव उनके दबंग पुत्र शुभम सिंह, शिवम सिंह एव श्रंगार सिंह रास्ते को अवरुद्ध कर रहे थे इसी को लेकर राजेन्द्र प्रसाद वर्मा पुत्र स्व. राधेलाल ने विरोध किया तो दबंगो ने लाठी डंडों से हमला कर दिया बचाने दौड़ी महिलाओं से भी छेड़छाड़ करते हुए दबंगो ने राजेन्द्र प्रसाद व उसके भाई सतीश कुमार, दिलीप कुमार पुत्र सुमित कुमार, पत्नी राजेन्द्र प्रसाद व सुधा पत्नी दिलीप को लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुँची सफदरगंज पुलिस को देख दबंग भाग निकले तथा मौके पर मिले राजकुमार सिंह को हिरासत में लेते हुए सभी घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी बड़ागाँव में लाकर भर्ती कराया है

।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

Don`t copy text!