महिला सदस्यों को सौंपी चाभी

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

मसौली बाराबंकी। ग्राम पंचायत बड़ागाँव में नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय के संचालन एवं देख-रेख के लिए ग्राम प्रधान नूर फातिमा ने सन्त शिरोमणि स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को शौचालय की चाभी सौंपी। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बुधवार को ग्राम प्रधान नूर फातिमा की अध्यक्षता में बैठक कर सर्व सम्ममति से सामुदायिक शौचालय की देखभाल करने एवं अन्य सुविधाओं के लिए सन्त शिरोमणि स्वयं सहायता समूह का चयन किया गया। समूह के सदस्यों को नियम व शर्त का अनुवन्ध भराकर सामुदायिक शौचालय की चाभी समूह की अध्यक्ष शिवदेवी को सौंपा गया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने बताया कि सामुदायिक शौचालय स्वयं सहायता समूह के हवाले कर दिया गया। समूह की जिम्मेंदारी है शौचालय का संचालन एवं रख-रखाव की सुविधाओं को देखभाल करना। सफाई हेतु आवश्यक सामाग्री एवं उपकरण को उपलब्ध कराना। उन्होंने बताया कि शासनदेश के अुनसार ग्राम पंचायत से रख रखाव के लिए निम्न प्रकार व्यवस्था हेतु समूह की धनराशि उपलब्ध कराई जायेगी। जिसमे सफाई कर्मी 6 प्रतिमाह मरम्मत के लिए 5 सौ, साफ सफाई की सामाग्री के लिए 12 सौ, नि सक्रंमण सामाग्री 1 हजार, यूटीलिटी चार्जेज 1हजार अन्य व्यय के रूप में 300 रूपये दिया जायेगा। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि नाजनीन किदवाई, मतीन अंसारी, समूह सदस्य शिवदेवी, किरन देवी पंचायत सदस्य अंगद गौतम, अनवर शाह, नूरुल आमीन, फखरुल हसन, पप्पू गौतम, इस्लाम शाह, करीम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!