शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार कर रहा युवक

आशीष सोनी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्यूज़24टाइम्स अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का आरोपी शादी का झांसा देकर कई साल से युवती को अपनी हवस का शिकार बना रहा है। न खुद शादी कर रहा है और न ही अन्य जगह करने दे रहा है। पीड़ित पिता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
आरोपी की दबंगई व धमकियों से परेशान पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि आलापुर थाना क्षेत्र के मसेना मिर्जापुर निवासी आरोपी ने पिछले कई सालों से उसकी पुत्री को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। शादी की बात करने पर बहाने बनाता रहा। परिजनों ने अन्य जगह युवती की शादी करने का प्रयास किया तो आरोपी बार बार घर आकर दबंगई दिखाते हुए दूसरी जगह शादी करने पर लगातार परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहा है। आरोपी की धमकियों के खौफ से परेशान परिजन डरे सहमे रहे, सब्र जवाब दे गया तो परेशान युवती पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए पुलिस से आरोपी के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की। थानाध्यक्ष शंभूनाथ ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

आशीष सोनी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्यूज़24टाइम्स अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश

 

Don`t copy text!