भाकियू कार्यकर्ताओ ने किया रक्तदान

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन द्वारा प्रतिमाह आयोजित होने वाला 163वां रक्तदान शिविर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित किया गया। रक्तदान कैम्प में 20 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया तथा 13 लोगो ने स्वैच्चिक रक्तदान किया। मंगलवार को जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा के नेतृत्व व रक्तकोष प्रभारी डॉ एस के शुक्ला की देखरेख में भारतीय किसान यूनियन द्वारा प्रत्येक माह आयोजित होने वाला 163 वां रक्तदान कैम्प आयोजित किया गया।कैम्प में कुल 20 कार्यकर्ताओ ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया तथा जांचोपरांत 13 लोगो ने रक्तदान कर महादानी बनने का गौरव हासिल किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि रक्तदान से महान कोई दान नही है इसमे सभी लोगो को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। रक्तदान करने वालो में मुख्य रूप से रामानंद वर्मा,अवशेष कुमार,मो उबेद,आमिर खान,कुलदीप वर्मा, कृत वर्मा, मनोज राठौर,अशोक कुमार,गोविंद कुमार,शिव प्रकाश, पवन कुमार,सद्दाम,व बलराम शामिल रहे। इस अवसर पर उत्तम सिंह, हौसिला प्रसाद, सतीश वर्मा, पन्नालाल आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

 

Don`t copy text!