खड़ी कर में अचानक लगी आग, मंचा हड़कम्प
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। शार्ट सर्किट के चलते सड़क किनारे खड़ी कार में अचानक आग लग गयी। जब तक कोई कुछ समझ पाता देखते ही देखते कार आग के गोले में बदल गयी। कार सवार परिवार ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचायी और पास स्थित फायर स्टेशन पर मामले की सूचना दी। मौके पर पहुची दमकल की गाड़ी ने जब तक आग पर काबू पाया कार पूरी तरह जलकर खाक हो गयी। घटना नगर कोतवाली इलाके में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड के पास की है। जहां सोमवार की शाम सड़क किनारे खड़ी लाल रंग की इंडिका कार में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गयी। कार सवार लोग जब तक कुछ समझ पाते कार आग के गोले में तब्दील हो गयी। कार में सवार आदमी, महिला और बच्चे ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचायी और पास ही थोड़ी दूर स्थित फायर स्टेशन पर मामले की सूचना दी। लेकिन जब तक दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुच कर आग पर काबू पाया कार पूरी तरह जलकर खाक हो गयी। इस दौरान लाइन्स क्लब पुलिस लाइन चैराहे से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर अफरा तफरी का महौल बना रहा।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

