भीटी। महरुआ थाना क्षेत्र के सेहरा जलालपुर निवासी अनीता यादव ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि गांव के दबंगों ने बीते 17 जून को उसके घर में घुसकर गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी, जिसके डर से वह बच्चों तथा मां को लेकर कमरे के अंदर चली गई। दबंगों ने घर के अंदर घुसकर मारपीट की तथा बदसलूकी पर भी उतारू हो गए। गुहार होने से दौड़े ग्रामीणों के कारण दबंग फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में जान माल की सुरक्षा तथा दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर
Related Posts

