मुबीन सिंकदर बने प्रधान संघ के अध्यक्ष कार्यकारणी का गठन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
मसौली बाराबंकी। विकास खण्ड मसौली के सभागार में गुरुवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की बैठक में दादरा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान मुबीन सिकन्दर को सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना गया तथा कार्यकारणी गठन का किया गया। ग्राम प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की बैठक में सर्वसम्मति से दादरा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान मुबीन सिकन्दर को संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। ब्लाक अध्यक्ष मुबीन सिंकदर दूसरी बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है। प्यारेपुर सरैया ग्राम प्रधान इंदु कुमार यादव को उपाध्यक्ष प्रथम व ग्राम प्रधान भयारा रंजीत कुमार गौतम उपाध्यक्ष द्वितीय , ग्राम प्रधान सैदाबाद विनय कुमार वर्मा, प्रधान नैनामऊ मो. नईम को महामंत्री चुना गया है। प्रधान मुश्कीनगर राहुल कुमार वर्मा, प्रधान इचैलिया गुरुशरण वर्मा, प्रधान डमौरा सन्तोष कुमारी, प्रधान वाजिदपुर रामनिवास को सचिव तथा ग्राम प्रधान वुधवारा अनिल कुमार को संघ का कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया है। संयुक्त सचिव पद के लिए ग्राम प्रधान पल्हरी सरवरी, प्रधान मुबारकपुर कांति देवी, प्रधान करन्द विजय कुमार, प्रधान हेतमपुर दिनेश कुमार व रसौली प्रधान जियाउल हक अंसारी के अलावा ग्राम प्रधान प्रतापगंज भानमती यादव को मसौली प्रधान संघ का संरक्षक नियुक्ति किया गया। प्रधान संघ की कार्यकारिणी गठन के मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार मिश्रा, प्रधान बेहटा इसरार अहमद, प्रधान प्रतापगंज रामसुरेश यादव, प्रधान रजाईपुर सुरेशचंद वर्मा, मो. इस्माइल, मो. सिद्दीक, कुलदीप मिश्रा, अनिल रावत सहित लोग मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

