सपा की बैठक में छाया रहा कौन बनेगा प्रत्याशी
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष, एवं प्रमुख पद के चुनाव सम्बन्धित चर्चा हुई। सभी ब्लाकों तथा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मजबूती से चुनाव लड़ाकर जिताना है। सभी पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, एमएलसी एवं संगठन के लोगों को मजबूती से चुनाव को लड़ा कर सभी पदों पर समाजवादी पार्टी का परचम लहराना है। इसके लिए चाहे जो भी करना पड़े, यह बात प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने अपने सम्बोधन में कही। आने वाले विधान सभा चुनाव के लिए वोटर लिस्ट बढ़ाने का भी कार्य शुरू है उसमे सभी को अपनी अपनी विधानसभा में लगकर वोट को बढ़वाएं तथा बूथ स्तर पर कमेटी का गठन करने का भी मजबूती से कार्य करें। सभी प्रतियाशियो की घोषणा कल तक हो जाएगी, जिसके लिए जिलाध्यक्ष को सभी ने अपनी सहमति से निर्णय लेने का अधिकार दे दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद लोगों में पूर्व सांसद राम सागर रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश कुमार वर्मा, पूर्व मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह, विधायक धर्मराज सिंह सुरेश यादव, गौरव रावत, पूर्व विधायक राम मगन रावत, रतन लाल राव, उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, कामता यादव, हशमत अली गुड्डू, प्रीतम सिंह वर्मा, रिंकू सिंह समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

