भाजपा विधायक अनीता कमल ने जहांगीरगंज में किया ए. के कसौधन वस्त्रालय का उद्घाटन
आलापुर _अंबेडकरनगर जहांगीरगंज कस्बे में विधायक अनीता कमल ने ए.के कसौधन वस्त्रालय का फीता काटकर समारोह पूर्वक शुभारंभ किया ।विधायक अनीता कमल ने कहा कि स्वरोजगार के जरिए स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बना जा सकता है ।आत्मनिर्भर भारत की दिशा में युवा भी प्रेरित हो रहे हैं। युवाओं को स्वरोजगार को भी जीविकोपार्जन का जरिया बनाना चाहिए। विधायक अनीता कमल का प्रोपराइटर अशोक कसौधन संदीप कसौधन समेत अन्य लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उक्त मौके पर भाजपा नेता अभिषेक त्रिपाठी मुकर्रम खां सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे
पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

