अंबेडकर नगर जिला अधिकारी सैमुअल पॉल एन. एवं पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी संतोष कुमार गौड़ द्वारा कारागार का औचक निरीक्षण किया गया
कारागार का औचक निरीक्षण जिलाधिकारी, सैमुअल पॉल एन. एवं पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा भारी पुलिस बल के साथ किया गया। निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक हर्षिता मिश्रा, कारापाल गिरिजा शंकर यादव, फार्मासिस्ट अशोक कुमार पाण्डेय व अनन्तलाल गुप्ता उपस्थित थे। कारागार की समस्त बैरकों, अस्पताल व महिला अहाते की सघन तलाशी पुलिस बल द्वारा कराई गई। निरीक्षण के दौरान कारागार में कोई भी निषिद्ध वस्तु नहीं पाई गई। जिलाधिकारी द्वारा बंदियों से भोजन के सम्बन्ध में पूछताछ की गई। बंदियों द्वारा भोजन की गुणवत्ता की सराहना की गई। तत्पश्चात जेल अस्पताल में भर्ती रुग्ण बंदियों के स्वास्थ्य का जायज़ा लिया गया। मरीजों द्वारा पुलिस गार्ड द्वारा बाहर अस्पताल भेजकर उपचार कराए जाने की मांग जिलाधिकारी से की गई। जिलाधिकारी द्वारा कारागार की साफ़ -सफ़ाई व चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की भरपूर प्रशंसा की गई। जिला कारागार में सभी बंदियों को शत प्रतिशत कोविड-19 टीकाकरण किया गया था।
Related Posts

