दरियाबाद विधायक ने निरीक्षण, सुनी समस्याएं

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

बाराबंकी। दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने पूरेडलई ब्लाक क्षेत्र के सरयू नदी उसपार बसे गांवों का दौरा किया। क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने सिंचाई विभाग द्वारा कराए गए स्पर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। पूरेडलई ब्लाक क्षेत्र के नदी उस पार बसे बांस गांव पहुंचे विधायक व एडीएम संदीप गुप्ता ने सबसे पहले चरसडी तटबंध के निकट सिंचाई विभाग द्वारा कराए गए पांच स्परों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।कमियार गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस दैवी आपदा की घड़ी में सरकार आपके साथ खड़ी है। आपको किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बाढ़ चैकी स्थापित करने के साथ ही हर समय नदी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। जिससे ग्रामीणों को कोई खतरा ना हो। इस मौके पर चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता, रत्नेश सिंह मिंटू ,शशी प्रताप सिंह, हरीश बिहारी द्विवेदी, पुरुषोत्तम तिवारी, प्रदीप द्विवेदी, वीरेंद्र पांडे, युगल किशोर शुक्ला, सुरेंद्र मिश्रा, आकाश गुप्ता, अशोक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

 

 

 

Don`t copy text!