डॉ. श्यामाप्रसाद का मनाया गया बलिदान दिवस

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। भाजपा कार्यालय पर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस बुधवार को मनाया गया। जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव एवं अन्य सभी पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें याद किया। जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने कहा, कि जनसंघ के संस्थापक रहे डॉ. मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवाद के अगुआ थे। उन्होने कश्मीर में धारा 370 का मुखर विरोध किया था। कहा कि एक देश और एक संविधान के हिमायती रहे डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी देश के लिए बलिदान हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि वासुदेव सिंह, रचना श्रीवास्तव, गुरुशरण लोधी, सन्दीप गुप्ता, अरविंद मौर्य, प्रमोद तिवारी, विजय आनन्द बाजपेई, मनोज वर्मा, डॉ. अवधेश वर्मा, रोहित सिंह, शिवम सिंह मौजूद रहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!