अमरूद खिलाने के बहाने बालिका से दुष्कर्म, हालत गंभीर

पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

महरुआ। थाना अंतर्गत गांव निवासी 8 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। अमरूद खिलाने के बहाने गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल पर ले जाकर बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म किया।चीख पुकार पर जब ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े, तो आरोपी भागने लगा। इस पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। साथ ही उसकी जमकर पिटाई कर दी।
बाद में पहुंची पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया और गंभीर दशा में बालिका को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बालिका की हालत गंभीर बनी है।जानकारी के अनुसार गांव निवासी 8 वर्षीय बालिका सोमवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच दांदूपुर निवासी 35 वर्षीय नरेंद्र कुमार मिश्र वहां पहुंचा और अमरूद खिलाने के बहाने उसे लेकर अपने ट्यूबवेल पर लेकर चला गया।
वहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। चीख पुकार व गुहार पर आसपास के खेत में काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। खुद को घिरता देख आरोपी वहां से भागने लगा। इस पर ग्रामीणों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
इसी बीच जानकारी होने पर डायल 112 के सिपाही मौके पर पहुंचे और आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस आरोपी को लेकर ट्यूबवेल पर पहुंची, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गई। बालिका की हालत अत्यंत गंभीर थी।
आनन फानन में बालिका को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस बीच पुलिस आरोपी को थाने लेकर चली गई।बाद में पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
एसओ नागेंद्र सरोज ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। बताया कि आरोपी पर पॉक्सो एक्ट की भी कार्रवाई की गई है।
पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

Don`t copy text!